एसपी ने घाटीगांव अनुभाग के थानों का किया औचक निरीक्षण
Apr 10 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने घाटीगांव अनुभाग के पनिहार, घाटीगांव, भंवरपुर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले थाना पनिहार की बिल्डिंग की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया और उसके बाद हवालात को चेक किया। एसपी राजेश सिंह चंदेल के द्वारा लूट का घटना स्थल सिमरिया रोड का भी निरीक्षण किया और घटना का शीघ्र खुलासा करने के थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी घाटीगांव संतोष कुमार पटेल, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।
एसपी राजेश सिंह के द्वारा थाना घाटीगांव में स्टाफ को गुंडा, बदमाश और चोर तथा लुटेरों को चेक करने का तरीका बताया जैसे जीविका उपार्जन के लिए बदमाश क्या कर रहा है। बदमाश का सम्पर्क व सम्बन्ध किससे है उठक बैठक किसके पास है। मूवमेंट कहाँ पर है और कहां रह रहा है। संदेहास्पद गतिविधियों पर नजर रखना।
इसके अलावा एसपी राजेश सिंह द्वारा उपस्थित पुलिस स्टाफ से बीसी रोल के संबंध में पूछा गया जिसके संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाया। बैड कैरेक्टर रोल जो कि दूसरे थाने को भेजा जाता है कि बदमाश आपके थाना क्षेत्र में रह रहा है।
एसपी राजेश सिंह द्वारा थाना घाटीगांव में नई बिल्डिंग के सदुपयोग का तरीका बताया। थाना घाटीगांव के कॉन्फ्रेंस रूम में आज तक कोई मीटिंग नहीं हुई वहां एसपी ग्वालियर ने सभी विवेचकों की मीटिंग ली और लूट को ट्रेस करने के लिए निर्देशित किया। थानों के औचक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कर्मचारियों को कर्तव्यों का ज्ञान कराया और उनकी परिवारिक समस्याओं का समाधान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









