अजय गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

Apr 10 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मंडल में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। सनातन धर्म मंडल के प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने जानकारी देते हुए कहा कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय विमल जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री अजय  गुप्ता को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। श्री अजय गुप्ता के नाम का प्रस्ताव राकेश बंसल ने रखा जिसका अनुमोदन विमल माहेश्वरी ने किया। बैठक में सदस्यों को मन्दिर में चल रहे निर्माण कार्य एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई, साथ ही आगामी धार्मिक अनुष्ठान एवं उत्सवों की रूपरेखा प्रस्तुत की। 
नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता को उनके निर्वाचन पर कैलाश मित्तल, महेश नीखरा, ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, राकेश बंसल, राजेश गर्ग, केदारनाथ, नरेन्द्र मंगल, हरिशंकर सिंघल, मनोज सांघी, सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई दी।