दिव्यांगजन सशक्तिकरण खेलो यात्रा 14 अप्रैल से

Apr 09 2023

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा तैराक, गोल्ड मेडलिस्ट और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर अवार्ड 2019 खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार एव विक्रम अवार्डी 2014 मध्यप्रदेश शासन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित सतेंद्र सिंह लोहिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल 23 से  कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी बाइक से दिव्यांगजन सशक्तिकरण खेलो यात्रा एव समता और सम्मान के लिये जागरूता कर दिव्यांग लोगो को खेलो के प्रति जागरूक करेंगे। और दिव्यांग लोगो को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करेंगे।  सतेंद्र सिंह लोहिया ने दिव्यांग होने के बावजूद अनेक राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिताओ में अपने प्रदेश और देश के लिए 30 पदक हासिल किये हैं।