जादूगर स्वामी सरकार ने जादू से हनुमान जी की मूर्ति बनाकर मंदिर के महाराज को भेंट की

Apr 09 2023

ग्वालियर। जादूगर सम्राट स्वामी सरकार ने श्री महालक्ष्मी शक्तिपीठ मंदिर में एक खाली प्रेम में हनुमान जी का चित्र प्रकट कर और खाली पेटी से हार बनाकर हनुमान जी का स्वागत किया। और एक हनुमान जी की सिल्वर धातु की मूर्ति बनाकर महाराज लक्ष्मी चंद शर्मा को भेंट की। इन चमत्कारों को मंदिर में उपस्थित सभी भक्तजनों ने देखा और स्वामी सरकार की तालियां बजाकर प्रशंसा की। श्री महालक्ष्मी शक्तिपीठ मंदिर के महाराज लक्ष्मी चंद शर्मा ने स्वामी सरकार को 251 रूपए की दक्षिणा देकर सम्मानित किया।