ट्रेन के सामने आत्महत्या करने जा रही थी महिला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

Apr 09 2023

ग्वालियर। डबरा की आंतरी पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर अपनी जान देने की कोशिश करती दिखी है। इस पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला की खोजबीन की तो वह रेलवे ट्रैक पर मिल गई। यहां से पुलिस उसे समझा-बुझाकर थाने ले आई। इसके बाद में उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
गत रात्रि 11 बजे के थाना आंतरी की 100 डायल पर सूचना आई कि एक महिला आंतरी के पास ऐराया फाटक पर ट्रेन से कटने के लिए जा रही है। इसकी सूचना पर तत्काल हंड्रेड डायल और थाने से थाना प्रभारी आंतरी दीपक सिंह भदौरिया अन्य बल के साथ मौके के लिए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर रवाना हुए।
अंधेरे में काफी खोजबीन करने के बाद ऐराया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला मिली। जिसने काफी पूछताछ के बाद अपना नाम अरुणा पत्नी भूपेंद्र सिंह बघेल (25) निवासी वार्ड 6 प्रेम नगर मोहल्ला आंतरी का बताया। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। थाना प्रभारी उसे समझा कर थाने लेकर आए। इसके बाद उसे उसके पति भूपेंद्र बघेल को थाने पर बुलाकर उसे सुपुर्द किया।