स्व. सुहागवंती पुनियानी को सिंधिया ने श्रद्धांजली दी

Apr 09 2023

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रीमंत  माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पुनियानी के सेवानगर स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत मातुश्री एवं पंजाबी समाज की वरिष्ठ समाजसेविका स्व. श्रीमती सुहागवंती पुनियानी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए समाज के प्रति उनके कर्मठ योगदान को कृतज्ञ भाव से पुण्य स्मरण किया। श्री सिंधिया ने शोकसंतप्त पुनियानी परिवार को सांत्वना देते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। श्री सिंधिया ने पुनियानी परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि असीम वेदना व संकट की इस घडी में वे पूरी तरह से अनिल पुनियानी एवं उनके परिवार के साथ खड़े हैं। श्री सिंधिया इस अवसर पर पुनियानी परिवार के सभी सदस्यों से मिले। 
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, रमेश अग्रवाल, इमरती देवी, अभय चौधरी, अशोक शर्मा, संजय दीक्षित, ओमप्रकाश नामदेव, महेंद्र भदकारिया, चन्दन सिंह बैस, मोहनलाल अरोरा, तिलकराज बेरी, जगन्नाथ पाहवा, अश्विनी जुनेजा, सुरेंद्र जुनेजा, शिवकुमार पाहवा, कमल पुनियानी, राजू पण्डित, प्रेमनाथ बढेरा, शील खत्री, विनोद माठू यादव, अवनीश उपाध्याय, मनोज झा, राजकुमार जैन आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे।