रंगसंगीत विषय पर व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ

Apr 07 2023

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाटक एवं रंगमंच संकाय द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर एक मासिक रंग महोत्सव के अंतर्गत चलने वाले समारोह में व्याख्यान, सेमिनार, रंग परिचर्चा, वर्कशॉप, नाट्य प्रस्तुतियां आदि आयोजन लगातार हो रहा है,। इसी क्रम में रंग संगीत विषय पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के रूप में विख्यात रंग संगीतकार अनिल कुमार मिश्रा दिल्ली से उपस्थित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को थिएटर म्यूजिक से संबंधित विविध एक्सरसाइज करवाई और रंगमंच में ध्वनि, संवाद अदायगी, टेंपो, पिच, रिदम आदि के महत्व को विस्तार से समझाया। 
अनिल मिश्रा ने कहा कि हमारे आसपास अनेक ध्वनि है उन्हें ऑब्जर्व करना चाहिए, क्योंकि रंगमंच में सिर्फ गायन नहीं होता, हम नाटक की उपयोगिता के अनुसार उसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए ध्वनि और संवाद का प्रयोग करते हैं। अधिकतर गायक गायन के समय कमर सीधी करके बॉडी को ग्रेसफुल बनाकर या खड़े होकर गाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर नाटक में आपको बैठकर या खड़े होकर ही गाना है, कई बार भिखारी के रूप में या लेटे हुए हैं या कुर्सी पर सो रहे हैं या लंगड़ा रहे हैं आपका पैर टूटा हुआ है, इत्यादि परिस्थितियों में भी आपको रंगमंच पर गाना पड़ सकता है। तो एक रंगकर्मी कलाकार को हर परिस्थिति में तैयार होने के लिए अपनी तैयारी उस हिसाब से करनी पड़ेगी तभी वह लोक रंगमंच, पारसी रंगमंच या मराठी नाट्य संगीत के रंगमंच की प्रस्तुति दे पाएगा।
कार्यक्रम का संयोजन आयोजन नाटक एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पं. साहित्य कुमार नाहर ने की, इस अवसर पर कुलसचिव  दिनेश पाठक ने छात्र छात्राओं को  बधाई दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अपने क्षेत्र के लोक संगीत, रंग संगीत की प्रस्तुतियां भी दी।