बजरंग भक्त मंडल ने मरीजो को भोजन वितरण कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Apr 07 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल रजि. ग्वालियर द्वारा विगत लगभग 10 वर्षो से सामाजिक एवं धार्मिक सेवा एवं लगभग 4 वर्षो से गौसेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सेवा कार्य के उसी क्रम में बजरंग भक्त मंडल द्वारा सदस्यो एवं गौसेवकों के सहयोग से आराध्य देव हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव कैंसर एवं सिम्स अस्पताल परिसर में बेसहारा एवं अपना इलाज करा रहे मरीजो को पूड़ी, सब्जी एवं मीठी बूंदी वितरण कर के धूमधाम से मनाया गया।
मंडल द्वारा कैंसर पहाडिय़ा स्तिथ चित्रकूट धाम हनुमान मंदिर में भोग लगाकर लगभग 700 लोगो को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, रामकिशोर मंगल, गोपाल दास अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, माधवी शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, भरत सासोड़े, पंकज शर्मा, अंकुश कोटिया, मोहित गोयल, अर्जुन सिंह तोमर, अम्बरीष मंगल, शांतनु सिंह, ओझल अग्रवाल, विजय बंसल, विशाल तिवारी, अभिषेक शर्मा, अमित गुप्ता आदि सदस्य मौजूद थे।