भाजपा के स्थापना दिवस पर मिशन 2023 को फतह करने का प्रभारी मंत्री ने दिलाया संकल्प
Apr 06 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरूवार को मुखर्जी भवन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वक्त चुनाव का है इसलिए हम सभी प्रण लें कि मिशन 2023 को सफल बनाकर प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर शहर के सभी मतदान केन्द्रों पर भी भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं है, हमने यह बताया कि हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की एक बड़ी योजना है जिसमें बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि जो महिला इस योजना के लिए पात्र है उसे इसका लाभ मिले। इस अवसर पर जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं के श्रम और बलिदान के कारण ही आज पार्टी विशाल रुप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का परचम विश्व में लहरा रहा है। आज भारत के बिना कोई कल्पना नहीं कर सकता है। इस मान से हमारा सीना चौड़ा हो जाता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि आज हमारे लिए खुशी की बात है कि हम पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए यह कह सकते हैं कि हम ने जो कहा है वह किया है। उन्होंने कहा कि हमें अब चुनाव तक पार्टी के लिए काम करना है और पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा है। इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, मनोज मुटाटकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश पर सभी मतदान केन्द्रों पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर भारत माता, भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन भी सभी ने सुना। इसके बाद गोष्ठियां आयोजित की गई जिसमें पार्टी के आज तक के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अब चुनाव के लिए कमर कस लें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









