श्रीमद भागवत के लिए निकली कलश यात्रा, हुआ स्वागत
Apr 06 2023
ग्वालियर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आशुतोष महाराज की कृपा से शुक्रवार 6 अप्रैल से छविराम पैलेस गणेशपुरा चौराहा बडागांव मुरार में सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा एक पारंपरिक यात्रा है जो शुभ धार्मिक उत्सव के आगमन का प्रतीक है। कलश सृष्टि और सृजन की शुभ एवं साकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है जो सभी सृजन को एकता में बॉधता है। कलश में पवित्र नदियों का जल सत्य के अनंत ज्ञान का प्रतीक है इस प्रकार कलश अमरता का प्रतीक है।
मंगल कलश यात्रा प्रात: 9 बजे कृष्णानंद वाटिका बड़े गांव से प्रारंभ होकर कथा स्थल छविराम पैलेस बड़ागांव हाईवे मुरार पहुँची। कलश यात्रा में महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर प्रभु नाम के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के साथ ही बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली भी निकाली गई और पौधों का वितरण भी किया गया जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाना रहा।इस कार्यक्रम में कुल 1100 लोगों की भागीदारी रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









