जेसीआई प्रियदर्शनी ने डबल ट्रबल ट्यून पर कार्यक्रम आयोजन का किया

Apr 06 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा डबल ट्रबल ट्यून थीम पर कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति समीक्षा गुप्ता उपस्थित रही। संस्था की सभी पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल, रूपाली मांगलिक, पल्लवी अग्रवाल, प्रीति बंसल, नीलम जैन व रुचि अग्रवाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक समान भेस भूषा में रैम्प वॉक किया। कार्यक्रम में गेम्स मे प्रथम पुरुस्कार रूपाली खंडेलवाल, द्वितीय अर्चना पारख़, तृतीय मनीषी शिवहरे विजेता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सुगंधा जैन ने की, मानसेवी सचिव मोनिका अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। नूपुर माथुर जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।