नवागत निगमायुक्त श्री सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से की चर्चा
Apr 05 2023
नवागत निगमायुक्त श्री सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से की चर्चा
ग्वालियर- नवागत नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने आज बुधवार को दोपहर पदभार ग्रहण कर सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा सभी अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाकर शहर विकास के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
नवागत निगमायुक्त हर्ष सिंह ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी अधिकारियों के विभागों के बारे में जानकारी ली। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी एक परिवार के रुप में मिलकर ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। जिसे जो कार्य दिया जाए समय पर पूर्ण करें तथा अच्छे कार्य की सराहना एवं सम्मान किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त से की भेंट
नवागत निगमायुक्त हर्ष सिंह ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त दीपक सिंह से सौजन्य भेंट कर शहर के विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









