हनुमान जन्मोत्सव कल : मंदिरों में रामायण पाठ शुरु
Apr 05 2023
ग्वालियर। हनुमान जन्मोत्सव आज गुरूवार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखा जाएगा, मंदिरों में विशेष सजावट कर फूल बंगला सजाया जाएगा साथ ही हनुमानजी को 56 भोग लगाए जाएगेंं। इसके लिए शहर के सभी बड़े-छोटे हनुमान मंदिरों पर आयोजन शुरु हो चुके हैं। कई मंदिरों में रामायण पाठ शुरु हो चुके हैं, आज उनका समापन पर हवन कर भंडारे आयोजित किए जाएंगे। शहर के बालाजी धाम,गरगज हनुमान, खेड़ापति, मंशापूर्ण हनुमान, संकटमोचन गेंदघर, धुंआ के हनुमान मंदिर पर प्रमुख आयोजन होंगे।
बालाजी धाम गरगज कॉलोनी में आज 6 अप्रैल गुरुवार को हनुमान महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जोकि गुरुवार को समाप्त होगा। इसके साथ ही सुबह 6 बजे बालाजी सरकार का महाअभिषेक किया जाएगा। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पद्म शर्मा ने कहा कि मंदिर बुधवार-गुरुवार की रात को हनुमान जी का दूध से अभिषेक होगा। इसके बाद 56 भोग लगेंगे और फूल बंगला भी सजाया जाएगा।
जन्मोत्सव पर दिन भर सुंदरकांड होंगे और मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहेगा। इसी तरह धुआं के हनुमान मंदिर के अवध किशोर शर्मा ने कहा कि मंदिर में बुधवार से तीन दिन तक मेला शुरु हो चुका है। शर्मा ने कहा कि तीन दिन के मेले में एक लाख से अधिक भक्त हनुमान जी के दर्शन करने शहर व आसपास के क्षेत्र से पहुंचेंगे। शहर के गरगज हनुमान मंदिर के शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदिर में जन्मोत्सव सुबह 5.45 पर मनाया जाएगा। इसके बाद सुंदरकांड व भजन दिन भर चलेंगे। शर्मा ने कहा कि 7 अप्रैल को शाम पांच बजे से मंदिर से पालकी निकलेगी। यह बहोड़ापुर से भेलसे वाली माता पहुंचेगी और मंदिर वापस आएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









