श्री बालाजी महाराज का चल समारोह 7 व भंडारा 8 अप्रैल को

Apr 05 2023

ग्वालियर। श्री बजरंग बाल मंडल वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति मैनावाली गली ग्वालियर द्वारा श्री हनुमान प्रकट उत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। एवं 8 अप्रैल शनिवार को शाम 6 बजे से संजू पागल हापुड़ की भजन संध्या व छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे के साथ श्री हनुमान प्रकट उत्सव समापन होगा। उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री गौरव महाराज व गोकुल बंसल ने दी। 
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैना वाली गली स्थित श्री बजरंग बाल मंडल द्वारा भजन संध्या और भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, कार्यक्रम में हापुड़ के प्रख्यात भजन गायक संजू पागल समेत देश और शहर के अनेक भजन गायक शिरकत करेंगे। चल समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बलवीर गिरि महाराज प्रयागराज, रामदास महाराज दंदरौआ धाम समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए साधु संत शामिल होंगे।
बालाजी महाराज का चल समारोह 7 अप्रैल को शाम 4 बजे से मैनावाली गली से शुरू होकर दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाडा, डीडवाना ओली, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, ऊॅंटपुल, लोहिया बाजार होकर वापस मैनावाली गली पहुंचेगी। 
चल समारोह के दूसरे दिन 8 अप्रैल शनिवार को शाम 6 बजे से संजू पागल हापुड़ की भजन संध्या व छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे के साथ श्री हनुमान प्रकट उत्सव समापन होगा।
 गौरव महाराज ने बताया कि श्री बजरंग बाल मंडल द्वारा हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में समाज और देश के कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं रोग मुक्त प्रदेश के लिए प्रार्थना करेगें।