चेम्बर गारबेज शुल्क को लेकर सभापति व नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपा
Apr 05 2023
ग्वालियर। नगर-निगम ग्वालियर द्वारा शहर में लागू की गई गारबेज शुल्क की दरें बहुत अधिक होने के कारण, जिस दिन से गारबेज शुल्क को लागू किया गया, ठीक उसी दिन से चेम्बर के द्वारा लगातार इन दरों को इन्दौर, भोपाल और जबलपुर से अधिक नहीं होने की पुरजोर माँग स्थानीय प्रशासन एवं राज्य शासन सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सम्मुख की गई।
इसी क्रम में मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ग्वालियर के प्रतिनिधि मण्डल ने सभापति मनोज सिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष हरि पाल को निम्नलिखित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर माँग की गई।
ज्ञापन में गारबेज शुल्क के युक्तियुक्तकरण के संबंध में चेम्बर से पारित प्रस्ताव को पास किया जाए। जिनकी अधिक गारबेज शुल्क के रूप में धनराशि जमा हो चुकी है, उन्हें आगामी वर्ष में समायोजित किया जाए। जिन पर पिछले वर्षों का गारबेज शुल्क बकाया है, उनसे भी नवीन तय हुई दर से शुल्क लिया जाए। जब तक गारबेज शुल्क पर निर्णय नहीं होता है, तब तक गारबेज शुल्क के बिना सम्पत्ति कर जमा किया जाए।
सभापति मनोज सिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष हरि पाल ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बात को काफी ध्यान पूर्वक सुना एवं उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया।
ज्ञापन देते समय चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल, नन्दकिशोर गोयल, मनोज भाटिया, दीपक अग्रवाल, कृष्णबिहारी गोयल, आशुतोष मिश्रा एवं अरुण गुप्ता आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









