हनुमान जन्म उत्सव पर अवकाश के लिए निकाला मशाल जुलूस

Apr 05 2023

ग्वालियर। बालाजी धाम मंदिर गोलपाढ़ा के सेवकों ने हनुमान जन्म उत्सव 6 अप्रैल को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस गोलपाड़ा मंदिर से हजीरा चौराहे तक निकाला गया। मंदिर के चरण सेवक जगबीरदास ने जन समूह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन से पूछा कि यह बताएं कि गुड फ्राइडे को कितने लोग जानते हैं। मानते हैं। महावीर जयंती में कितने लोग शामिल होते हैं। देश में जैन धर्म को मानने वालों की संख्या कितनी है। चर्च में जाने वाले लोग कितने हैं। वहीँ अजर अमर का वरदान पाए रामजी महाराज के सेवक हनुमान जी महाराज को जानने और मानने वालों की संख्या कितनी है। उन्होंने कहा है कि हनुमानजी महाराज को जानने वाले मानने वाले 80 प्रतिशत से अधिक लोग हैं। फिर भी सरकार के द्वारा गुड फ्राइडे और महावीर जयंती पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाता है। और हनुमान जन्म उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित करने के लिए भी सरकार तैयार नहीं है। यह दुर्भाग्य ही नहीं ऐसा लगता है सरकार हिंदू सनातन धर्म को दबाना चाहती है। जिसका दुष्परिणाम सरकार को देर सवेर उठाना पड़ेगा।
मशाल जुलूस में केके अग्रवाल, संजय जैन, सतीश सिंह भदोरिया, किशन सिंह तोमर, रवि अग्रवाल, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम कुमार शर्मा, राहुल महेश्वरी, यशपाल तोमर, शिवराज सिंह सिकरवार, विजेंद्र कुमार वर्मा,  शोबिन अग्रवाल कमल किशोर श्रीवास्तव, अरविंद यादव, शैलेश भार्गव, राजेश लहरिया, मनोज बत्रा  चिराग जैन विनय शर्मा रमेश चंद्र तिवारी बसंत सिंह तोमर, रामदीन चौहान, नितिन सिंह तोमर, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, केशव तिवारी, रोहित बैस, जितेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, समर तोमर, राज परेता, अजय पचोरी, नीलेश तिवारी, जितेंद्र महेश्वरी आदि शामिल रहे।