जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया

Apr 04 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना गोस्वामी ने की। गणगौर महोत्सव मैं मुख्य अतिथि ललित बंसल थी। गणगौर महोत्सव मैं जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गणगौर महोत्सव के उपलक्ष्य में खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें ताली चुटकी खेल की विजेता जेसीआरटी जेसिरेट सुधा गिरी व जेसिरेट राखी शर्मा रही। कूपन खेल की विजेता भावना व संगीता गर्ग रही। गणगौर क्वींस का पुरस्कार पारुल अग्रवाल को दिया गया। संस्था की सचिव श्रीमती भारती भारद्वाज ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। 
गणगौर महोत्सव में संस्थापक शालिनी तिवारी, शकुन अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, राखी शर्मा, संगीता तोमर, संध्या शर्मा, सीमा तोमर, सुधा तिवारी,  प्रियंका उपाध्याय, पल्लवी शर्मा, दीप्ति अग्रवाल, बॉबी कुमार, रीना उपाध्याय उपस्थित रही।