डॉ हिमांशु द्विवेदी को मिला नट रत्न सम्मान

Apr 04 2023

ग्वालियर। समन्वय सांस्कृतिक एवं समाज कल्याण समिति द्वारा हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर टाउन हाल महाराजा बाडा पर डॉ हिमांशु द्विवेदी को नट रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ हिमांशु द्विवेदी को यह सम्मान रंगमंच के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान हेतु प्रदान किया गया है। ज्ञात हो अभी 1 माह पूर्व ही हिमांशु द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट संगीत नाटक अकादमी युवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
डॉ हिमांशु द्विवेदी विगत 22 वर्षों से निरंतर रंगकर्म को समर्पित है, आपने 12 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है 40 से अधिक नाटकों का दर्शन किया है।150 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है जिनके प्रदर्शन संपूर्ण देश भर और बाहर 300 से अधिक बार हो चुके हैं आपने नीलकंड की विलुप्त होती लोक नाट्य परंपरा स्वांग और संस्कृत रंगमंच पर विशेष काम किया है आपने नुक्कड़ नाटकों के लगभग एक हजार से ज्यादा प्रदर्शन गांव-गांव में जाकर किए हैं।