राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में किया जय भारत सत्याग्रह
Apr 04 2023
ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के नेतृत्व में मानसिक आरोग्यशाला शब्द प्रताप आश्रम में सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह मैं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कहां कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार अब बोलने पर पाबंदी लगा रही है।
अब लोकतंत्र में कोई अपनी आवाज भी नहीं उठा सकता उन्होंने कहा कि जो लोग सच बोलते हैं या सरकार को आईना दिखाने का काम करते हैं उन पर सरकार भेदभाव पूर्ण तरीके से द्वेष भाव से प्रेरित होकर वीडियो और इनकम टैस उनके पीछे लगा देती है और उनको डराने धमकाने का काम करती है। भाजपा इन संस्थाओं का सहारा लेकर विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है। इन सब चीजों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन राजेश खान और आभार ओमप्रकाश राजपूत ने किया। सत्याग्रह में मुनेंद्र भदोरिया, मीनू परिहार, दर्शन मिश्रा, पार्षद सुरेंद्र चौहान, जय राज चौहान, जेएच जाफरी, ओम प्रकाश राजपूत, सरमन राय, सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र यादव, पवन मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, सोहेल खान, विक्रम सिंह जादौन, सोबरन सिंह जाटव, उस्मानी, अरमान, रामअवतार शर्मा, राकेश उपाध्याय, दीपू भदोरिया, संतोष राठौर, अजय, राजा मिर्जा, सूरज पंडित, संजय माहौर, राजकुमार शर्मा, राम बाथम, अशोक कश्यप, सुरेश प्रजापति, राकेश कुशवाह, विष्णु शाय, अर्पित शुक्ला, रामनिवास शर्मा, अजीत गोस्वामी, पवन जैन, विजय दिवाकर, बृजमोहन दिवाकर, दिलीप शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









