24 तीर्थंकर को गोद में लेकर निकलीं महिलाएं, भक्तों ने खींचा महावीर का रथ

Apr 04 2023

ग्वालियर। भगवान महावीर जयंती इस बार दो दिन मनाई जा रही है। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर  भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्मोत्सव पर महावीर जयंती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज वृहत्तर के तत्वावधान भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मंगलवार को आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी व आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में देव, शास्त्र, गुरु की विशाल रथयात्रा गाजे बाजे के साथ दौलतगंज जैन मंदिर से निकाली गई। रथयात्रा में खास बात ये रही कि इसमें वात्साल्य आहार समिति ग्रेटर की महिलाएं माताओं के रूप में 24 तीर्थंकर को गोद में लेकर चल रही थीं। देव शास्त्र, गुरु की विशाल रथयात्रा आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी व आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी के सानिध्य में गाजेबाजे के साथ दौलतगंज जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। इस रथयात्रा में सबसे आगे युवा जैन ध्वजा लेकर एवं जहाजपुर तीर्थ एवं पुलक जन चेतना युवा प्रकोष्ठ, पुलक जनचेतना मंच की महावीर स्वामी के जीवन पर भव्य झांकिया चल रही थी।
आगे-आगे एलईडी पर पुलक सागर का संदेश लाइव चलाया जा रहा था। डीजे की धुन पर युवक और युवातियां नृत्य कर थे। आर्यिकाश्री ससंघ के सभी भक्तो को अशीर्वाद देते हुए चल रही थीं। सबसे पीछे रथों में हाथी के रथ में मां जिनवाणी और अहिंसा के अवतार महावीर सोने के रथ मे विराजमान थे। यह रथयात्रा दौलतगंज से प्रारंभ होकर पाटनकर चैराहा, राम मदिर, गस्त का ताजिया, डीडवाना ओली, सराफा बाजार, जीवाजी चौक, माधौगंज, बाड़ा, दाना ओली से होती हुई नई सडक़ स्थित चंपाबाग बगीची पहुंची। 
विधायक ने किया धर्म सभा का शुभारंभ
कार्यक्रम स्थल मे गणिनी आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी व गणिनी आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी के सानिध्य में धर्मसभा का शुभारंभ विधायक  प्रवीण पाठक डॉ वीरेंद्र गंगावाल ने किया। विधायक प्रवीण पाठक ने गणिनी आर्यिकाश्री से श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद लिया। विधायक जी ने कहा में जाति से जैन नही हूं मगर में कर्म से जैन हूं। गणिनी आर्यिकाश्री के पादप्रक्षालन मुरार समाजजनों ने व शास्त्र भेट सिंघई विमल पूजा जैन ने भेट किए। वही  पं चन्द्र प्रकाश जैन के मार्गा दर्शन में भगवान महावीर का अभिषेक मुकेश अश्वनी जैन ने किए। विवेक जैन ने  भगवान की दीपकों से आरती की।
कार्यक्रम स्थल में डॉ वीरेंद्र गंगवाल, अजित वरैया, मुख्य संयोजक अनुराज जैन, चक्रेश जैन, मुकेश जैन, पंकल बाकलीवाल, विनय कासलीवाल, प्रवीण गंगवाल, धर्म वरैया, प्रियांक सोनी, निर्मल पाटनी, पुरुषोत्तम जैन, कमलेश पंकज छावड़ा, प्रवक्ता सचिन जैन सहित गणिनी आर्यिकाश्री के चरणों मे श्रीफल चरण कर आशीर्वाद लिया। आभार संयोजक अनुराग जैन ने व्यक्त किया
जैन संस्थाओं की महिलाओं ने रास्ते भर किया डांडिया
सचिन जैन ने बताया कि रथयात्रा में जैन समाज की शाखाओं की महिलाए रंग बिरंगी चुनरी, छाते के साथ भक्ति कर गरबा डांडिया नृत्य के साथ महावीर के जन्म पर त्रिशला माता के लिए बधाइयां गा रही थीं।
जिन मार्गों से रथयात्रा गुजरी जैन समाज और संस्थाओं ने घर के द्वार पर रंगोली बनाकर रथ की अगवानी के साथ आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी व आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी के पदाप्रक्षालन कर जल को माथे पर लगाकर भगवान महावीर की आरती उतारी। रथयात्रा स्वागत के लिए श्रद्धालुओ ने जगह-जगह स्वल्पाहार शीतल पेयजल के स्टॉल लगाकर पुष्पवर्षा कर आत्मिक स्वागत किया।