कृष्णावेणी देशावतु ने डीआईजी ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया

Apr 04 2023

ग्वालियर। श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु द्वारा मंगलवार को प्रात 11:30 बजे झांसी रोड स्थित कार्यालय में डीआईजी ग्वालियर रेंज का पदभार ग्रहण किया गया। नवागत डीआईजी ग्वालियर द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से उनका परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया, सीएसपी  षियाज़ केएम,उपस्थित रहें। और उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत डीआईजी ग्वालियर रेंज का स्वागत किया गया। 
नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। राज्य शासन द्वारा 25. मार्च को जारी आदेश में श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु को डीआईजी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया था। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक इसके पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एसएएफ(सेंट्रल रेंज) भोपाल के पद पर पदस्थ थीं। जिनके द्वारा मंगलवार 4 अप्रैल को राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में डीआईजी ग्वालियर रेंज का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु वर्ष 2007 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।