ओजस्विनी विचार मंच का मासिक कार्यक्रम संपन्न

Apr 03 2023

ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच का मासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजश्री वैद्य (विदिशा) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट संगीता जोशी (दिल्ली) उपस्थित थी। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ उमाशंकर पचौरी का अत्यंत सारगर्भित उद्बोधन प्राप्त हुआ। पचौरी ने कहा प्रत्येक परिस्थिति को सकारात्मक दृष्टि से देखने की वृत्ति का नाम है राम। धैर्य की पराकाष्ठा है राम। जो सहजता की प्रतिमूर्ति है जो प्रत्येक परिस्थिति में सकारात्मक है ऐसे प्रभु श्रीराम के चरित्र का एक भी गुण हम धारण करेंगे तो धन्य हो जाएंगे। राम को निर्माण करने के लिए प्रत्येक माता को कौशल्या बनना होगा। हमारे चारों ओर व्याप्त संपूर्ण आसुरी वृत्तियों से जूझने के लिए राम के चरित्र को आत्मसात करना ही होगा। इस राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को वह महिला है या पुरुष इस भाव को छोडक़र राष्ट्र की जय के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब शौर्य, धैर्य, शील और सत्य का धर्म रथ होगा क्योंकि राम के बिना भारत निष्प्राण है।
कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन श्रीमती निधि मिश्रा ने किया। भावपूर्ण सटीक प्रस्तावना डॉ नीतू भारद्वाज ने रखी और भजन गाने वाली बहन शालिनी शर्मा (इंदौर) ने मधुर स्वर में वातावरण को राममय कर दिया। अतिथि परिचय क्रमश: श्रीमती सीमा दुबे, कु. रिचा गुप्ता एवं श्रीमती रचना सोलंकी ने दिया। हर बार की तरह तकनीकी संचालन श्रीमती मीना शर्मा ने और आभार ओजस्विनी विचार मंच की अध्यक्ष डॉ कल्पना शर्मा ने दिया।