विकलांगजनों को पेंशन देने में मुख्यमंत्री को आ रहा पसीना बहिनाओ को कहां से देंगे एक हजार-जौहरी

Apr 03 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी की अध्यक्षता में फूलबाग में विकलांगजनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि किए जाने एवं हर माह की दस तारीख से पहले पेंशन दिए जाने को लेकर आन्दोलन किए जाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित विकलांग भाईयो को संबोधित करते हुए जौहरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के वोट बैंक पर निशाना साधने के लिए बहिना योजना का प्रचार प्रसार पूरे प्रदेश में लाखों रुपये खर्च कर पूरा सरकारी अमला इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लगा दिया गया हे।
 जिसमे वीजेपी का कार्यकर्ता भी इसे अंजाम देने में पूरी मेहनत से लगा हुआ है। जौहरी ने बहिना योजना पर प्रश्नचिन्ह लगाते हूऐ कहा कि जव मुख्यमंत्री को विकलांग जनों को मात्र 600 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर माह की दस तारीख से पहले देने में पसीना छूट रहा हे ओर हर माह की 25 तारीख से पहले पेंशन नहीं दे पा रहे, इस माह तो हद पार कर दी फरवरी माह की पेंशन विकलांगजनों के खातों में होली व अन्य त्योहार निकलने के वाद 31 मार्च को डाली गई, तो सवाल उठता है कि अपनी वहिनाओ को हर माह एक हजार रुपये कहां से देंगे। 
बैठक में उपस्थित सभी विकलांग जनों ने मध्यप्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अप्रैल माह की दस तारीख से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन मध्यप्रदेश के सभी विकलांग भाई बहिनों के खातों में एक साथ नहीं पहुंचाई गई तो दस अप्रैल के वाद सरकार के खिलाफ विकलांग जनों को तीव्र धरना आंदोलन करने के लिए बिवस होना पड़ेगा। उक्त धरने आन्दोलन की पूर्ण जवाब देहि प्रदेश सरकार की होगी। बैठक में परमाल सिंह कुशवाह, राजेन्द्र मिश्रा,  धर्मेंद्र कुशवाह, गौरव सिंह तोमर, इरफान खान, लच्छमी नारायण, ज्ञानसिंह कुशवाह, सोनू यादव, वासुदेव किरार, गोपाल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।