शहर का प्रथम जीवआश्रम मूक पशु-पक्षी-लावारिस जानवरों के आश्रय का माध्यम बनेगा

Apr 03 2023

ग्वालियर। बेसहारा व लावारिस अवस्था में मिले इंसानों के लिए कई संस्थाएं, शहर में, कार्य कर रही हैं। किंतु पशु पक्षी व जानवरों हेतु ग्वालियर शहर में अभी तक कोई भी ऐसा स्थान या अस्पताल या आश्रम नहीं था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक संस्था हम हैं ना के सदस्यों ने यह पहल कर शहर के प्रथम जीवआश्रम की शुरू की है।
 सामाजिक संस्था हम हैं ना संस्था के सदस्यों ने अभी तक नगर के जागरूक लोगों के सहयोग से करीब 1100 पशु,पंछियों की जान बचाई जा चुकी हैं। जीव आश्रम में बेसहारा पशु, पंछी जो घायल या बीमार होगा उसे रखेगे ओर उसका उपचार करेंगे। जब तक वह पूर्ण रूप स्वस्थ नहीं हो जाता, स्वस्थ होने के बाद उसे उसी स्थान पर छोड़ देंगे।  
जीव आश्रम का विगत दिवस विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गौरव परिहार जु क्यूरेटर गाँधी उद्यान, विशिष्ट अतिथि प्रवीण पवार, हेमंत त्रिरबेदी आनन्दम, अनिल शाह, प्रवीण भारद्वाज, फूड फ़ॉर नीडी ग्रुप से, विकास गोस्वामी आश्रम स्वर्ग सदन आदि किया।