माडिफाइड साइलेंसर से गोली की आवाज निकालने वाली 65 बुलट पकड़ीं
Apr 03 2023
ग्वालियर। शहर की सडक़ों पर बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। शहर के अलग-अलग चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने करीब तीन घंटे तक चेकिंग की। इस दौरान 65 बुलट पकड़ी गई, जिनमें मोडिफाय साइलेंसर लगाए गए थे। इन गाडिय़ों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया और थाने भिजवाया। 35 गाडिय़ों के थाने में चालान बनाए गए, जबकि 30 गाडिय़ों के चालान कोर्ट में पेश किए जाएंगे। कोर्ट द्वारा इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल शहर में दौड़ रही बुलट आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। कई ऐसी बुलट हैं, जिनमें चालक मोडिफाय साइलेंसर लगवाकर गोली जैसी आवाज निकालते हैं। ऐसे लोगों की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। बीते रोज तो नदी गेट पर एक दूसरा वाहन चालक इस आवाज की वजह से गिर पड़ा। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने एएसपी ऋषिकेष मीणा को निर्देश दिए कि ऐसी गाडिय़ों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। डीएसपी नरेश अन्नोटिया, यातायात थाना प्रभारी अभिषेक सिंह रघुवंशी और उनकी टीम ने अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग की। शाम 5 से रात 8 बजे तक तीन घंटे चेकिंग चली, जिसमें 65 बुलट पकड़ी गई।
बिना नंबर, तीन सवारी, चलती गाडी मे मोबाइल पर बात करने, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, ड्रिंक एन्ड ड्राइव आदि धाराओं मे कुल 221 चालान किये गये एवं शमन शुल्क वसूल किया गया। ड्रिंक एन्ड ड्राइव के 2 चालान किये गये।
सिफारिश के लिए फोन कराते रहे बुलट चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए नेता और अलग-अलग अधिकारियों को फोन लगाना शुरू कर दिए। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बात नहीं की। इसके चलते सिफारिश काम नहीं आई।
कार्यवाही के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति, अभिषेक रघुवंशी, प्रमोद साहू, प्रबल यादव, सोनम पाराशर शहर के सभी थाना प्रभारी एवं उनका बल ओर यातायात का बल उपस्थित रहा। यातायात पुलिस ग्वालियर आमजन से अपील करती हे की सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके। ओर शहर की यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









