देश में आया जब से भाजपा के मोदी तंत्र खतरे में आजादी, संविधान, लोकतंत्र- सुनील शर्मा

Apr 03 2023

ग्वालियर। अभा कांग्रेस कमेटी के परिपत्र एवं शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के निर्देश पर 15 ग्वालियर विधानसभा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 में जयभारत सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ हुआ।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ने जयभारत सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में जब से देश में भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तंत्र आया है, संविधान, आजादी और लोकतंत्र खतरे में आया है, इसका स्पष्ट प्रमाण है कि राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार से तीन दिन के अंदर पहले दिन सजा, दूसरे दिन लोकसभा सदस्यता से निष्काशन, तीसरे दिन बंगला खाली करने का नोटिस देकर यह दिखा दिया है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। जय भारत सत्याग्रह भारत की आजादी, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए है।
जनसत्याग्रह में जेएच जाफरी, जयराज चैहान, सुरेंद्र यादव, हरेंद्र गुर्जर, दुष्यंत साहनी, सरमन राय अवधेश कोरव, अंकित कटहल, सुरेंद्र साहू, हमीद खां उस्मानी, नाजिम भाई, भूपेंद्र तोमर, बीना भारद्वाज, गीता गुप्ता, अवनीस गौर, अनीता शर्मा, अनिल शर्मा, राजा यादव, नफीस खान, पार्षद पीपी शर्मा, जयराज चैहान, मुनेंद्र भदौरिया, महेश धनौलिया, जमील खान, सोबरन जाटव, बृजमोहन प्रजापति, संतोष उस्मानी, मुन्ना खरे, आशीष दुबे, पप्पू खटीक, अशोक बग्गा, राजकुमार शर्मा, रज्जाक भाई, अकबर भाई, रामोतार शर्मा, विक्रम शर्मा, सोहेल खान, गौतम बंसल, शरीफ पेंटर, संजय माहोर, भीकम जादौन, रामचरण शर्मा, आसिफ अली खान, गौतम जाटव, भानु शर्मा, राजेंद्र माहौर, सलमान खान,अरमान खान, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।