जैन मिलन, पंजाबी समाज और रोटरी क्लब कराएगा निर्धन कन्या का विवाह

Apr 03 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार शाखा व पंजाबी समाज महिला मित्र मंडल एवं रोटरी क्लब महानगर का संकल्प करेंगे। निर्धन कन्या का विवाह जैन मिलन महिला फालका बाजार शाखा एवं पंजाबी समाज महिला मित्र मंडल व रोटरी क्लब ग्वालियर महानगर द्वारा निर्धन कन्या का विवाह में मनीषा की शादी के लिए उसकी गृहस्ती एवं एवं ससुराल में आने वाली जरूरत का सामान दिया गया।
जैन मिलन महिला शाखा फालका बाजार की अध्यक्ष संगीता जैन सचिव प्रीति जैन, सोनल जैन एवं अति वीरांगना निर्मल जैन रोटरी क्लब  के हिमांशु अमरपुरी एवं पंजाबी समाज की महिला मित्र मंडल की मीना मिड्डा ने बताया कि हर लडक़ी का एक सपना होता है कि मेरी शादी भी  अच्छे से हो तो उसकी कुछ इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी तो प्रभु की इच्छा एवं आशीर्वाद से दो कन्याओं का विवाह भी हो जाता है। कार्यक्रम में सुमन मदान, मीता बत्रा, जसवीर कौर, मीना शर्मा, नीतू शर्मा, रजनी शर्मा , निर्मल जैन, रेखा जैन सहित शाखा के सभी सदस्य    उपस्थित रहे।