भगवान परशुराम सेवक सम्मान परशुराम सेवकों को किया सम्मानित

Apr 03 2023

ग्वालियर। सकल सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान परशुराम पालकी समिति के तत्वाधान में गत वर्ष की तरह रविवार 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे नई सडक़ स्थित प्राचीन परशुराम परिवार मंदिर से सर्व समाज को साथ लेकर, उन्हें आमंत्रित कर भगवान परशुराम की पालकी निकालकर धार्मिक भावनाओं को जागृत करने का काम करेगा। यह बात समिति के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज ने सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भगवान परशुराम पालकी आमंत्रण पत्र पूजन समारोह में कही। श्री भारद्वाज ने कहा परशुराम पालकी समिति के पालकी संयोजक रहे स्वर्गीय आनंद नारायण गौड़ को ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से 22 अप्रैल को ही सम्मानित किया जाएगा। 
महापौर शोभा सिकरवार ने कहां 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 5100 रुद्राक्ष समिति द्वारा ग्वालियर वासियों के कल्याण के लिए नि:शुल्क वितरण किए जा रहे हैं। जो अत्यंत प्रशंसनीय हैं। सभी शहरवासी 22 अप्रैल को सुबह पालकी का पूजन कर धर्म लाभ अवश्य लें। सद्भावना के लिए कार्यरत प्रखर वक्ता डॉ. चंद्रभान सचान ने संबोधित करते हुए कहा आज-कल अधिकतर क्षत्रिय, वैश्य, बाल्मिक, हरिजन आदि अन्य समाज अपने सामाजिक कार्यक्रमों में अन्य समाज के लोगों को आमंत्रित नहीं करते हैं। हम सब सनातनी हिंदू हैं। यह हम भूलते जा रहे हैं। लेकिन ब्राह्मण समाज ही सर्व समाज को दिशा दिखाते आया है और दिखाता रहेगा। समिति ने भगवान परशुराम पालकी में सर्व समाज को आमंत्रित करने का निर्णय कर साबित कर दिया है। अन्य समाज को भी ब्राह्मण समाज से सीख लेकर समाज में सद्भावना का वातावरण निर्मित करना चाहिए। जिससे हम सनातनियों का कल्याण होगा। 
कार्यक्रम में गत वर्ष भगवान परशुराम पालकी का सहयोग, स्वागत करने वाले अन्य समाज के लोगों को भगवान परशुराम सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में महापौर शोभा सिकरवार, प्रवीण अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व सभापति राकेश माहौर, नरेंद्र पाल, रमेश सेन, श्रीचंद्र, अशोक मारवाह, कमल तपा, उमाशंकर सोनी, हरिदास अग्रवाल, महेश निखरा आदि का सम्मान अंग वस्त्र पहनाकर श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, डॉ.जयवीर भारद्वाज, डॉ. दिनेश गौतम, प्रकाश नारायण शर्मा, तीरथ मिश्रा, नितिन मिश्रा, मधु भारद्वाज, लक्ष्मी शर्मा, रामनारायण मिश्रा, हेमंत शर्मा ने किया। 
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रकाश नारायण शर्मा ने दिया। संचालन भुवनेश्वर सोनू बाजपेयी ने, आभार तीरथ मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गिर्राज गुरु, कुलवीर भारद्वाज, नरेश कटारे, रवि आनंद गौड, डॉ.अनिल शर्मा, नरेंद्र चतुर्वेदी, शुभम चौधरी, संगम भार्गव दीपक शर्मा, हेमलता बुधौलिया, गायत्री शर्मा, अनीता रिछारिया आदि उपस्थित रही।