मनी मैनेजमेंट के लिए फिजूलखर्ची से बचें-ऋषि गोयल

Apr 02 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं में फाइनेंस अवेयरनेस के लिए मनी मैनेजमेंट की कार्यशाला ग्रैब स्पेस कोवर्किंग पर रखी गई इसमें मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषि गोयल उपस्थित थे। श्री गोयल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बचत और निवेश को समझना चाहिए। और पैसे का निवेश अच्छे तरीके से करना बहुत जरूरी हैं।  
आजकल बाजार में निवेश के बहुत तरीके हैं जिसमे मुख्य स्टॉक मार्केट, म्युचुअल फंड, गोल्ड बौंड, पब्लिक प्रोविडेंट फंड आदि हैं। निवेश का मकसद तय करना जरुरी हैं, उचित जानकारी के साथ ही सही तरीके से निवेश कर सकते हैं। साथ ही बताया गया कि निवेश कैसे किया जा सकता हैं, 
किस निवेश मे क्या फायदा हैं, किस निवेश की क्या अविधि हैं। जो मार्केट मे नया हैं, उसके लिए सिप सबसे अच्छा माध्यम हैं।  मनी मैनेजमेंट के लिए फिजूलखर्ची से बचना भी आवश्यक है कार्यक्रम के अंत में मेम्बर ऑफ द मंथ के सर्टिफिकेट भी वितरित किये गये। कार्यक्रम संयोजन परी मांगतानी ने तथा आभार व्यक्त संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, डौली शर्मा, याशिका गुप्ता, अनीशा कुशवाह, अमन शिवहरे, गुरप्रीत सिंह, रूपक गुप्ता, अभय भदौरिया आदि सदस्य मौजूद रहे।