बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 1100 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की

Apr 02 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा मार्क हॉस्पिटल गोला का मंदिर गौशाला में निरन्तर की जा रही गौसेवा के क्रम में बजरंग भक्त मंडल के सदस्य एवं गौसेवक सदस्यो के सहयोग से 2 मार्च रविवार को 1100 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की। जिसमे 125 किलो डॉ. अमर के सहयोग से, 125 किलो भरत गर्ग के सहयोग से,125 किलो दीपक सोनी के सहयोग से,125 किलो विजय बंसल के सहयोग से,100  किलो हनी बाथम के सहयोग से,100 किलो विशाल अग्रवाल के सहयोग से, 100 किलो अनिल गुप्ता डोम्स वालो के सहयोग से,100 किलो नमन अवस्थी के सहयोग से, 50 किलो अंकुश कोटिया के सहयोग से एवं 150 किलो बजरंग भक्त मंडल द्वारा कुल 1100 किलो की सेवा रविवार को बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से की गई। बजरंग भक्त मंडल द्वारा आगामी हनुमान जन्मोत्सब पर केंसर अस्पताल एवं सिम्स अस्पताल में भोजन वितरण किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने 6 अप्रेल हनुमान जन्मोत्सब के भोजन वितरण कार्यक्रम में शाम 4 सभी धर्म प्रेमी जनता से कैंसर अस्पताल परिसर पहुचने की अपील की है।
रविवार की गौसेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, अंकुश कोटिया, विशाल तिवारी, मनीष राय, नमन अवस्थी, जितेंद्र चंदेल, डॉ अमर, रानू, आदित्य अग्रवाल, सुमित शर्मा, आर्यान्श अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।