दंगे की वर्षी पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Apr 02 2023

ग्वालियर। 2 अप्रैल 2018 को ग्वालियर-चंबल अंचल में जातिगत हिंसा भडक़ी थी। इस हिंसा में ग्वालियर शहर में दो लोगों की मौत के साथ ही अंचल में 7 लोग मारे गए थे। जातिगत उपद्रव की पांचवी वर्षी पर पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला। जिन इलाकों में दंगे हुए थे वहां लोगों में किसी प्रकार का कोई भय न हो और स्थिति सामान्य रहे इसलिए वहां पुलिस को तैनात किया गया था। 
एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि दंगों की पांचवी बर्सी पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सुबह से ही पुलिस जवान और अफसर तैनात किए गए थे। दंगों का मुख्य केन्द्र थाटीपुर, मुरार ओर गोला का मंदिर के साथ ही इंदरगंज इलाका था। ये ही इलाके संवेदनशील थे और यहां पर किसी प्रकार का तनाव ना हो इसके लिए पुलिस जवान और अफसर गलियों से लेकर मुख्य चौराहों पर तैनात रहे। 
फ्लैग मार्च में एएसपी गजेन्द्र वर्घमान, सीएसपी मुरार, यातायात डीएसपी नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बीएन प्रजापति, निरीक्षक अनिल भदौरिया, पीएस यादव, संजीव नयन शर्मा, विनय शर्मा, यातायात थाना प्रभारी कंपू अभिषेक रंघुवंसी, हिमांसू तिवारी व लाइन से आया बल फ्लैगमार्च में मौजूद रहा।