कांगे्रस ने हाथों में दिए लेकर किया प्रदर्शन

Apr 02 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बढ़ाई जा रही बिजली की दरें, मनमाने बिजली के बिल, गरीबों के काटे जा रहे कनेक्शनों, अघोषित बिजली कटौती और आंतरिक खपत के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में घासमंडी चौराहे पर हाथों में दिए लेकर गांधी गिरी तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर से मांग की गई कि गरीबों से बिजली दूर मत करिए, बिजली इतनी महंगी मत करिए कि आम गरीब बिजली ना जला पाए, और फिर वही लालटेन और दियो वाला समय वापस आ जाए। 
घासमंडी चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर गरीब पहले से ही करोना के कारण टूटा हुआ है, लोगों के व्यापार-व्यवसाय नहीं चल रहे हैं लोगों की नौकरियां जा रही हैं। और आप उन पर रोज एक न एक अत्याचार कर रहे हैं। कभी गरीबों के कनेक्शन काट कर कभी आंतरिक खपत लगाकर कभी अघोषित कटौती कर और अब आप एक बड़ी मार उनके ऊपर ले आए जो आपने विद्युत दरों में भारी बढ़ोतरी की है। गरीब अब आपका अत्याचार अन्याय सहने की स्थिति में नहीं है। कृपया उसको बख्श दीजिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गरीबों की दुश्मन बन बैठी है। उन्होंने कहा कि जो प्रदुमन सिंह तोमर गरीबों के लिए खंभों पर चर्चा करते थे। आज सबसे ज्यादा गरीबों पर मार उन्हीं के विभाग ऊर्जा विभाग की पड़ रही है। प्रदुमन सिंह तोमर आपके दोहरे चरित्र को जनता पहचान गई है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। जब तक कि आप बिजली के बढ़ोतरी को वापस नहीं ले लेते कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर संघर्ष करती रहेगी। 
प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र सिंह भदौरिया और आभार नवीन भदकारिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सील खत्री पार्षद सुरेंद्र चौहान, पीपी शर्मा, मोटू यादव, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष शर्मा, अजीत गोस्वामी,  जितेंद्र भदोरिया, दीपू बदरिया, तेजपाल जाटव, राकेश राजपूत, देवेश कुशवाह, कार्तिक झांकरिया, अंकित आर्य, जवाहर खान, नेतराम कचोलिया, अशरफ खान, मोनू जैन, राहुल यादव, अर्जुन चंदेल, संजय माहौर, रामसेवक गुर्जर, हकीम अहमद, राजकुमार शर्मा, विकास शर्मा, पप्पू खटीक, रामचंद्र शर्मा, शरीफ पेंटर, कला कुरैशी आदि लोग शामिल थे।