‘अलीबाबा एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’ के अभिषेक निगम और सायंतनी घोष ने अपने अनोखे रिश्ते के बारे में की बात
Apr 01 2023
किसी टेलीविजन शो की शूटिंग करने वाले कलाकार अक्सर असल और रील लाइफ में दोस्त बन जाते हैं। हालांकि स्क्रीन पर कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाना और स्क्रीन के बाहर अच्छा दोस्त बनना एक बढि़या संतुलन है, जो बहुत ज्यादा नहीं दिखता है। सोनी सब के शो ‘अलीबाबा- एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’ में क्रमश: सिमसिम और अली की भूमिका निभा रहे सायंतनी घोष और अभिषेक निगम दो ऐसे कलाकार हैं, जिनके बीच एक खास रिश्ता बन गया है। इनके किरदार तो ज्यादातर बार एक-दूसरे से लड़ते ही रहते हैं, लेकिन असल में उनके बीच बड़ी ही प्यारी दोस्ती है।
इस रिश्ते के बारे में सायंतनी घोष ने कहा, ‘’अभिषेक और मेरी खूब पटती है। वह आसानी से अली की भूमिका में ढल गये, जिसे देखना सुखद था। जब भी हम सेट पर एक साथ शूटिंग करते हैं, एनर्जी बड़ी मजेदार होती है। चूंकि, मैं अभिषेक की सीनियर कलीग हूँ, वह कभी-कभी शो पर सलाह लेने के लिये मेरे पास आते हैं और हमारी बड़ी अच्छी बातचीत होती है। अगर आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, तो आप देखेंगे कि हमें साथ मिलकर स्टोरीज पोस्ट करना और रील्स बनाना पसंद है। अभिषेक ने कलाकार के तौर पर सचमुच अपने हुनर को बहुत निखारा है और मुझे उनके सफर पर बहुत गर्व है।‘’
सायंतनी और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में अभिषेक ने कहा, ‘’सायंतनी वह पहली इंसान थीं, जिन्हें मैं सेट पर मिला। वह बहुत स्नेह देने वाली और सपोर्ट करने वाली शख्स हैं। मैं उनसे हमेशा कुछ-न-कुछ सीखने की कोशिश करता रहता हूं, क्योंकि एक एक्टर के तौर पर उन्हें बहुत अनुभव है। उन्होंने मुझे सुधार करना और बारीकियाँ लाना सिखाया है, जिससे इस शो में मेरे किरदार ने आकार लिया है। हम अक्सर सेट पर एक साथ लंच करते हैं, वह मुझे अपनी छोटी-छोटी कैंडीज देती हैं, जो उनके पास होती हैं और मेरे पास जो कुछ भी होता है, वह मैं उन्हें देता हूँ। सिमसिम और अली एक-दूसरे के खिलाफ लगातार योजना बनाते हैं, लेकिन सायंतनी और अभिषेक एक-दूसरे को चुटकुले सुनाते हैं और मजे करते हैं।‘’
देखिये ‘अलीबाबा एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’, हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे सिर्फ सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









