क्या सोनी सब के ‘ध्रुव तारा- समय सदी से परे’ में तारा को पुलिस से बचा लेगा ध्रुव?
Apr 01 2023
सोनी सब के शो ‘ध्रुव तारा- समय सदी से परे’ ने ध्रुव (ईशान धवन) और ताराप्रिया (रिया शर्मा) की अनोखी प्रेम कहानी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। इस शो को हर जगह से बहुत तारीफ और प्यार मिल रहा है। अपनी समय अवधि में लौटने की यात्रा में तारा ने कई अड़चनों का सामना किया है, लेकिन उसके निश्चय को दर्शकों ने सराहा है। आने वाले एपिसोड्स में ध्रुव हिम्मत तोड़ने वाली एक और अड़चन के वक्त तारा की मदद करेगा।
सुशीला (नीलिमा सिंह) फैसला करती है कि ध्रुव के कनाडा जाने से पहले उसकी शादी कर दी जाए और यह फैसला एक और बड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। ध्रुव लगातार सुशीला से कहता है कि उसे शादी नहीं करनी है, लेकिन सुशीला उसकी बात को गलत समझ लेती है और उस पर उस लड़की से मिलने का दबाव डालती है, जिसे उसने चुना है। अपनी बात साबित करने की कोशिश में ध्रुव नवरंग वैन जैसी एक जगह पर पहुँच जाता है और बड़ा खुश होता है। वह तारा को यह बात बताना चाहता है, लेकिन उसे पता चलता है कि तारा उसका घर हमेशा के लिये छोड़ चुकी है। दूसरी ओर, तारा एक लड़की को गुंडों से बचाने की कोशिश में फंस जाती है और उसे पुलिस ले जाती है।
क्या ध्रुव को पता चलेगा कि तारा की जान खतरे में है? क्या वह तारा को बचाएगाᣛ?
ध्रुव का किरदार निभा रहे ईशान धवन ने कहा, ‘’ध्रुव के तारा की असलियत के करीब पहुँचने के साथ कथानक ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है और उन दोनों के बीच एक लगाव दिखाई दे रहा है। तारा के एक और मुसीबत में पड़ने के बाद यह देखना रोमांचक होगा कि इस बार ध्रुव उसे कैसे बचाता है। क्या यह ध्रुव और तारा की जिन्दगी में एक नये अध्याय का संकेत है? मैं यकीन से कह सकता हूँ कि आने वाला हफ्ता पेचीदा ट्विस्ट्स और टर्न्स से भरा है, इसलिये सोनी सब पर ‘ध्रुव तारा’ देखना न भूलें।‘’
देखते रहिये ‘ध्रुव तारा- समय सदी से परे’, सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सिर्फ सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









