तरण पुष्कर में सांसद शेजवलकर सहित 300 से अधिक लोगों ने तैराकी की

Apr 01 2023

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर शनिवार को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया। रात को हुई बारिश के बाद वातावरण में आयी ठंडक के बावजूद सुबह 6 बजे बड़ी संख्या में तैराकी के शौकीन तरण पुष्कर में छलांग लगाने पहुंचे। करीब 300 से अधिक लोगों के साथ सांसद विवेक नारायण शेजवलकर शनिवार को तरण पुष्कर प्रारंभ होते ही सुबह 6 बजे पहले बैच में तैराकी करने पहुंचे, और तैराकी का लुत्फ उठाया, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे।
उपायुक्त व खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार से प्रारंभ किए गए तरण पुष्कर में तैराकी के लिए अभी तक लगभग 706 फार्म जमा हो चुके हैं। अभी पुरुष वर्ग के सभी बैच फुल हो चुके हैं। फेमिली एवं महिलाओं के बैच में कुछ सीटें खाली हैं। 
खेल अधिकारी चौहान ने बताया कि तरण पुष्कर के पानी को साफ व सॅाफ्ट रखने के लिये हमने दोनों फिल्टर ठीक करा दिये हंै और 7 फुट लेबल पर सभी टाइल्स बदलवा दी है। चौहान ने बताया कि महिलाओं के लिये तरण पुष्कर में नहाने के 5 शॅावर लगे थे जिन्हें अब बढ़ाकर 15 किया गया है। इसी प्रकार पुरूषों के लिए 7 शॉवर से बढ़ाकर 20 किये गये हैं, ताकि स्विमिंग पूल में तैराकी के पहले व बाद में वह नहा सकें।
 तरण पुष्कर में तैराकी करने वालों पर नजर रखने के लिए दो तैराक प्रशिक्षक और 8 लाठीधारी लाइफ गार्ड तैनात किये गये हैं।