बोर्ड की तर्ज पर 9 वीं की परीक्षा हुई शुरू
Apr 01 2023
ग्वालियर। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 वीं के छात्रछात्राओं की वार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरु हो गई जबकि कक्षा 11 वीं की परीक्षा 31 मार्च से शुरु हो चुकी है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे की पाली में हुई। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों के पास स्थित थाने में रखवाए गए हैं जो कि परीक्षा से 30 से 45 मिनट पहले निकाले गए और परीक्षा से 10 मिनट पहले लिफाफा खोलकर पेपर निकालकर छात्रों को बांटे गए। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा को लेकर जो निर्देश जारी किए हैं। उसके तहत परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले यानि दोपहर 1.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका व 5 मिनट पहले पेपर दिया गया। परीक्षा में नकल नहीं हो, इसके लिए शिक्षा विभाग के उडऩदस्ते केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए तैनात थे।
12वीं व 8वीं की परीक्षा में संस्कृत का पेपर हुआ
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में जहां आज वैकल्पिक विषय संस्कृत का पेपर हुआ, जिसमें कम संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं बोर्ड पैटर्न पर हो रहीं 8वीं की परीक्षा में शनिवार को अनिवार्य विषय संस्कृत का पेपर हुआ।
परीक्षा में हुआ इन निर्देश का पालन
दो छात्रों के बीच में इतनी दूरी रखी गई कि वह एक-दूसरे की कॉपी नहीं देख सकें और न बात कर सकें। हर पेपर में बैठक व्यवस्था बदली जाएगी, इसकी सूचना छात्रों को प्रवेश द्वार पर दी जाएगी। जिस केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष के ब‘चे परीक्षा दे रहे हैं, उनकी वहां ड्यूटी नहीं लगाई गई। परीक्षा कक्ष में 20 से अधिक छात्र होने पर 2 पर्यवेक्षक तैनात रहे। पेपर के विषय वाले पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। परीक्षा के दौरान मोबाइल प्रतिबंधित रहा।
100 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों के आने पर पाबंदी
लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 वीं, 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में सख्ती बरत रहा है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों के आने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान स्कूल के मैन गेट पर ताला लगाया गया। परीक्षा दे रहे छात्रों को 2 घंटे से पहले जाने की इजाजत नहीं दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









