रवि जैन को सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

Apr 01 2023

ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक दो के दो दिवसीय सिध्द क्षेत्र सोनागीर में आयोजित वार्षिक 36वा अधिवेशन के अन्तर्गत सामाजिक, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्यों के लिए विभिन्न सेवाओं के लिए युवावीर रवि जैन को भारतीय जैन मिलन समारोह गौरव विजय जैन गुना, अजय जैन सहारनपुर, मनोज जैन, महेंद्र टोग्या, प्रवीण जैन गंगवाल, नरेश चन्द्र जैन, बालचंद्र जैन, शीला जैन, राजेश जैन बँटी, अनिता जैन आदि की उपस्थिति में सम्मान मिला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय पदाधिकारीगण क्षेत्र की 101 शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम जैन मिलन थाटीपुर व जैन मिलन महिला थाटीपुर के द्वारा अतिथ्य में सम्पन्न हुआ।