स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ

Apr 01 2023

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कि पॉपुलेशन एवं पीएलएचआईवी समूह हेतु स्वास्थ्य केंद्र का प्रारम्भ किया गया है। यह सेवाएं संस्था के गोला का मन्दिर केंद्र पर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दी जाएगी। उपरोक्त जानकारी संस्था के भूपेंद्र सिंह तोमर एवं श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा दी गई। यह परियोजना ग्लोबल पॉपुलेशन फंड के सहयोग से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर संस्था पर विशेष अतिथि के रूप में संबंधित संप्रदाय से लोग उपस्थित हुए, व कार्यक्रम में संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा संस्था की नवीन गतिविधियों एवं योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित समुदाय से अपील की कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं। श्री भूपेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सभी को बताया गया की यह स्वास्थ्य केंद्र आज की स्वास्थ्य संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा की हम आप को उत्कृष्ठ एक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध करा पाएं। साथ ही भूपेंद्र सिंह तोमर द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं संप्रदाय का आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में संबंधित संप्रदाय से जुड़े लोग रिंकू कुशवाह, बृजेश कुशवाह, सौरभ गोस्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्था के साथ जुडऩे का वादा किया। इस परियोजना में डॉ अमृता आर्य, डॉ ज्योति विश्वकर्मा जी भी उपस्थित थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।