सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने गनगौर तीज समारोह मनाया

Apr 01 2023

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से शनिवार को एक निजी होटल में गनगौर तीज समारोह का आयोजन कर खूब मस्ती कर मनाई। इस अवसर पर सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, सचिव अनिता बंसल, कोषाध्यक्ष इन्दु सोमानी सहित ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थित रही।
गनगौर तीज समारोह में गनगौर क्वीन, ताली चुटकी, पेपर गेम, हाउजी गेम, गनगौर सेलीब्रिटी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। जीतने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
गनगौर तीज समारोह में हेमलता अग्रवाल, निशा जिंदल, नीतू शर्मा,   प्रीती गुप्ता, ममता गोयल, विनीता  गुप्ता, रेनू वर्मा, नन्दनी मिश्रा, शक्ति मिश्रा, भावना सिंघल, राधा सिंघल, नीलू गोयल, वर्षा गुप्ता, शिवानी चांदिल, श्याम लता अग्रवाल, सवणी घटक, अंजली गोयल, तृप्ति अग्रवाल, बबली अग्रवाल आदि मेंबर उपस्थित रही।