वंदे भारत ट्रेन आज ग्वालियर आएगी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्लेटफार्म व स्टेशन का निरीक्षण किया
Mar 31 2023
ग्वालियर। मेक इन इंडिया के तहत पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज1 अप्रैल को ग्वालियर आएगी। इस ट्रेन को लेकर लोगों में जितना उत्साह है उसी के अनुरुप भाजपा भी इस अवसर का पूरा लाभ लेने के लिए तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्लेटफार्म व स्टेशन का निरीक्षण किया। ग्वालियर में इस ट्रेन के आगमन पर रेलवे स्टेशन पर बैंड बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता इस ट्रेन का स्वागत करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता पुष्पवर्षा भी करेंगे।
राजनीतिक दबाव के बाद ग्वालियर को मिली इस वंदे भारत ट्रेन के ग्वालियर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केन्द्रीय मंत्रियों के उपस्थित होने की संभावना है। अभी तक किसी का कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन शीर्ष नेता उपस्थित रहें इसके लिए भाजपा जिला ग्वालियर इकाई इन नेताओं से चर्चा कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन शाम को 7.48 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आएगी। ग्वालियर से पहले यह ट्रेन बीना, झांसी रुकेगी। ग्वालियर के बाद आगरा कैंट, पलवल में इसके स्टॉपेज हैं। इस ट्रेन का एक अप्रैल को केवल उद्घाटन होगा। वहीं इसका नोटिफिकेशन एक दो दिन में जारी होने के बाद इसका समय और ट्रेन कब कहा रुकेगी इसकी जानकारी मिलेगी और ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी प्रारंभ हो जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









