आप ने पोस्टर लगाए, महल कर्मियों ने उखाड़े
Mar 31 2023
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ने शहर में पोस्टर युद्ध छेड दिया है। गत दिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां महल की दीवारों पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए थे वहीं भाजपा के संभागीय मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय के साइन बोर्ड और गेट पर मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाए गए। महल पर पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही यहां के कर्मचारियों ने इस पोस्टर को हटा दिया था इसी तरह पार्टी मुख्यालय पर लगाए गए पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।
चुनावी वर्ष होने से आम आदमी पार्टी लगातार कुछ न कुछ ऐसे काम कर रही है जिससे कि वह चर्चाओं में आए। इसीलिए पार्टी ने चर्चाओं में आने के लिए गत दिवस जहां महल पर मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए थे, वे महल के कारिंदों ने उखाड़ दिए है। एडवोकेट बांके बिहारी ने बताया कि पार्टी ने देशभर में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाने का निर्णय लिया था। पार्टी के इसी फैसले के तहत यह पोस्टर लगाए गए थे। बांके बिहारी का कहना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार जिस तरह से देश को चला रही है उसके खिलाफ यह पोस्टर अभियान शुरु किया गया है। संसद में आवाज उठाने वालों की सदस्यता समाप्त की जा रही है। अगर इस अभियान के दौरान उन पर कार्रवाई हुई तो हम जेल भरेंगे। उधर भाजपा नेता अरुण कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि लोकतंत्र में विरोध का सभी को अधिकार है लेकिन उसका तरीका शालीन होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









