51 फुट ऊंची धर्म ध्वजा की स्थापना व भूमि पूजन संपन्न

Mar 31 2023

ग्वालियर। गिरिराज जन कल्याण सेवा समिति द्वारा 11अप्रैल को विशाल संतसमागम एवं महाप्रसादी आयोजन के लिए  गत सांय 4 बजे धर्म ध्वजा की स्थापना और भूमि पूजन संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। संतों ने इस अवसर पर अपने आशीष वचन दिए ढोली बुआ महाराज ने कहा कि यह आस्था का विषय है यह व्यक्ति की ध्वजा है इसे सभी को सम्हालना होगा 

ग्वालियर की धरा पर पहली बार संतसमागम होने जा रहा है जिसमें अंचल और बाहर से संत आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम स्थल पंचवटी कॉलोनी एबी रोड पर स्थानीय संतों के द्वारा धर्म ध्वजा की स्थापना की।  संत राम सेवकदास बड़ी गंगाशाला,  ढोली बुआ महाराज संत देव प्रकाश गिरी, सत्यनारायण की टेकरी संत समरतीर्थ महाराज, परमार्थ आश्रम संत रमेश लाल, दादाजी धाम श्यामदास महाराज, सिद्ध स्थान सीरिया नयागाँव संतोष गुरूजी, मधुरआनंद, आदर्श गौशाला कमलदास महाराज, जनक ताल एवं मुख्य यजमान रिंकू परमार एवं उनकी धर्मपत्नी गौरी परमार ने संतों के करकमलों उनके सानिध्य में भूमिपूजन मंत्रोच्चार और धर्म ध्वजा का विधिवत पूजन किया