ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा देशभर में चलाया जा रहा है नशामुक्त भारत अभियान
Mar 31 2023
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज एवं संगम भवन ओल्ड हाईकोर्ट लेन स्थित केंद्र पर सभी भाई एवं बहनों को नशे से दूर रहने तथा नशा छोडऩे के लिए जन जागृति लाने का संकल्प कराया गया। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में भी बताया।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने राम नवमीं के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनायें दी और बताया कि ब्रह्माकुमारीज और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत ब्रह्माकुमारीज नशामुक्त भारत अभियान को गति देने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से रुबरु कराने के लिए देशभर में जागरूकता रैली और कार्यक्रम आयोजित करेगा। नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं की व्यक्तिगत स्तर पर काउंसलिंग कर उन्हें सात्विक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेडिकल प्रभाग द्वारा स्थापना के समय से ही पिछले 35 वर्षों से नशामुक्ति को लेकर गांव से लेकर शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका लाभ लेकर अब तक लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा मिली है।
आदर्श दीदी ने बताया कि भारत में ही आज केवल एक तंबाकू के नशे के कारण हर लगभग 8 सेकंड में एक व्यक्ति, 1 दिन में 3750 और 1 वर्ष में 13.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। देश में प्रतिवर्ष 1.3 लाख लोगों को लिवर का कैंसर शराब के सेवन के कारण होता है। नशीले पदार्थों से आज हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। प्रतिदिन लगभग 5000 नए बच्चे नशा लेने वालों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं। नशा हमारे स्वास्थ्य एवं संस्कृति का नाश करके हमें निर्धनता के गर्त में धकेल रहा है।
प्रभु उपहार भवन सेवाकेंद्र पर ब्रह्माकुमारीज से जुड़े सदस्यों को संकल्प कराते हुए बीके प्रह्लाद भाई ने कहा कि आज से सबको एक व्यसनमुक्ति एजेंट के रूप में काम करना है, ताकि समाज को नशामुक्त कर सकें। इस दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि हम आने वाली पीढ़ी, युवा और बच्चों को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाएंगे। यही बच्चे देश का भविष्य और भावी कर्णधार हैं। यदि हमने युवा पीढ़ी को नहीं बचाया तो आने वाले भारत के भविष्य को नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि तंबाकू में ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को जन्म देते हैं। इसमें पाया जाने वाला निकोटीन थीमा जहर है। नशे से हमारा डीएनए तक प्रभावित होता है। इससे आने वाली पीढ़ी में कैंसर होने के खतरे बढ़ जाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर 400 से भी अधिक बीके सदस्यों को नशामुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए संकल्प कराया। इस मौके पर ज्योति बहन, लक्ष्मी बहन, महिमा बहन, अरुण व पवन सहित अन्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









