अचलनाथ सेवा समिति एवं भाविप द्वारा कैसर हास्पिटल पर दलिया वितरित

Mar 31 2023

ग्वालियर। अचलनाथ सेवा समिति एवं भारत विकास परिषद सहयोग शाखा के संयुक्त तत्वावधान में व्यवस्थापक रामनाथ अग्रवाल एवं राजकुमार गर्ग (फतेह बाबा) के अनुसार बंद पड़ी भोजन शाला (जिसमें लगभग 28 वर्ष से कैंसर पहाडिय़ा पर मरीजों को सुबह शाम भोजन, दाल दलिया, खिचड़ी वितरित की जा रही थी) को शुक्रवार 31 मार्च से पुन: संचालित करते हुए प्रात 10.30 बजे सादा दलिया व सांयकाल 6 बजे मीठा दलिया अस्पताल के मरीजों और अटेंडरों को वितरित किया गया।
इस दौरान हमारे साथ अशोक गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, रविकुमार एवं श्रीमती सोनल अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने अपना योगदान दिया।
वहीं कैंसर होस्पिटल परिसर में काफी समय से बंद प्याऊ का जीर्णोद्धार कर पुन: शुरू करने के लिए हमारे संगठन के अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में अशोक गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल आदि ने मौका मुआयना कर शीघ्र ही कैंसर होस्पिटल के डायरेक्टर बीआर श्रीवास्तव से सम्पर्क कर अनुमति लेकर शुरू करने का संकल्प लिया है।