रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 10 घायल
Mar 30 2023
ग्वालियर। रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली देवगढ़ गांव के पास घाटी पर पलट गयी। घटना में दस लोग घायल हो गये। सभी घायल ग्वालियर के रतबई के बिजौली के रहने वाले है। घायलों को थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने एम्बूलेंस और निजी वाहनों की सहायता से ग्वालियर स्थित अस्पताल पहुंचाया है। घटना दोपहर तीन बजे की है।
रतनगढ़ माता पर चैत्र नवरात्रे पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतबई के रहने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिये गए थे। श्रद्धालु जब दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रेक्टर बेकाबू होकर पलट गया। नागरिकों ने घटना की खबर पुलिस और एम्बुलेंस को दी। नजदीक के क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्वयं उठाकर घायलों की सहायता की। उन्हें एम्बूलेंस और निजी वाहनों की सहायता से उपचार के लिये ग्वालियर भेजा। घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है। जिनका ग्वालियर में इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण राजवीर ने बताया कि हादसा होते ही सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुआ है। मौके पर गिजौर्रा थाना प्रभारी सुमित सुमन के साथ अन्य पुलिस बल भी पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









