भक्तामर पाठ के 48 महाकाव्यों के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर महिलाओ ने किए समर्पित
Mar 30 2023
ग्वालियर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की आराधना में लिए शिंदे की छावनी स्थित दिगंबर मुनिसुव्रतनाथ जैन मंदिर में मुनिसुव्रतनाथ महिला मंडल की ओर से 48 दिवसीय 29 मार्च से 15 तक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष संगीतमय भक्तामर महिमा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि आचार्य मानतुंग का लिखा भक्तामर स्तोत्र पाठ का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील गोधा, कोषाध्यक्ष निर्मल पाटनी व ऑडिटर मायाराम जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिन मुनिसुव्रतनाथ महिला मंडल की ओर से भक्तामर पाठ का आकर्षक माढना सजाया गया। महिलाओं ने भक्तिमय स्वंरो के साथ साथ समाज लोगो ने सामूहिक रूप से भक्तामर माढने पर भक्तामर के 48 महाकाव्यों के मंत्रो के दोहे के साथ चांदी के 48 दीपको के साथ ऋद्धि सिद्धी मंत्रो उच्चारणो के साथ प्रज्वलित कर समर्पित किए गये। समापन के उपरांत महिलाओं व समाज के लोगो ने भजनों की भक्ति नृत्य करते हुए भगवान आदिनाथ की भव्य दीपकों से आरती उतारी। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू पाटनी, सचिव सुषमा जैन, कोषाध्यक्ष रक्षा पाटनी, सुनीता गोधा, आदि मौजूद थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









