माता सिद्धिदात्री का पूजन कर कराया कन्या भोज

Mar 30 2023

ग्वालियर। चेत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमीं गुरुवार को माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना का सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल देने के लिए मां की आराधना की हवन पूजन के बाद माता को भोग लगाने के उपरांत कन्याओं को भोजन कराया और दान दक्षिणा दी और उनके पैर पखारकर आशीर्वाद लिया।
मांढऱे वाली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित नगर के प्रमुख देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री तारा विद्यापीठ पर वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा पूजन कर अभिषेक के बाद छप्पन भोग लगाया।