एकल युवा ग्वालियर टीम द्वारा शरबत-ए-शाम राम के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Mar 30 2023

ग्वालियर। एकल युवा ग्वालियर द्वारा राम नवमी पर शरबत-ए-शाम राम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फलहार एवं शरबत वितरण कार्यक्रम मांडरे की माता ग्वालियर पर किया गया। एकल युवा ग्वालियर  की अध्यक्ष संचिता गुप्ता के नेतृत्व में टीम द्वारा 1500 से अधिक भक्तों को फलहार एवं सील बंद बोतल में एनर्जी ड्रिंक वितरित किया गया।
टीम ने श्रद्धा भाव से माता मइया की आराधना भी की। यह कार्यक्रम एकल युवा ग्वालियर चैप्टर के लिए एक विशाल एवं सफल आयोजन रहा।
टीम के हौंसला वर्धन के लिए पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष आयुष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मृदुला वैश्य, सोशल मीडिया हेड निकिता शर्मा, मनाली बंसल, गोपी भगनानी, दिव्या लावनिया, सोनल वैश्य, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।