पूर्व महापौर स्व.पापरीकर की 106 वी जयंती पर किया नमन

Mar 30 2023

ग्वालियर। महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति द्वारा आयोजित पूर्व महापौर स्व. डॉ रघुनाथ पापरीकर की 106 वी जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुइ। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय पापरीकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर नमन कर उपस्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ग्वालियर पूर्व के विधायक सतीश सिकरवार पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल अभय पापरीकर, अमर सिंह माहौर, महेश मुद्गल सहित सभी सम्मानित जनों से भेंट की।