मुरार ब्राह्मण सभा परशुराम जन्मोत्सव तिथि पर ही मनाएंगी

Mar 30 2023

ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार युवाओं की बैठक भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी पर ब्राह्मण सभा के महामंत्री प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन चल समारोह संयोजक यतेंद्र तिवारी ने किया।
   इस दौरान भगवान परशुराम की मूर्ति पर पीले चावल के साथ पूजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज सभी समाजों को दिशा देता है इसलिए त्योहार एवं जन्मजयंती निर्धारित तिथियों पर ही मनाई जाएगी। इसके लिए दो दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मुरार घास मंडी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर आयोजित किया जा रहा है।
22 अप्रैल को भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ 56 भोग लगाया जाएगा। 100 साल पुराना मुरार में निकलने वाला चल समारोह इस बार 22 किलोमीटर चलकर पुन: भगवान श्री परशुराम मंदिर पर ब्राह्मण सभा के रूप में परिवर्तित होगा एवं सैकड़ों लोगों को प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
 इसके लिए दायित्वों का निर्वाह यतेंद्र तिवारी, नरेश कटारे ने युवाओं को देकर 500 वाहनों के काफिले के साथ भगवान परशुराम का चल समारोह 23 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए गांव-गांव में जाकर पीले चावल देकर न्यौता दिया जाएगा। बैठक में मनोज शर्मा, यतेंद्र तिवारी, राजीव थापक, रामबाबू शर्मा, संदीप शर्मा, रामकिशन शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, भूरा थापक, जितेंद्र डगरोलिया, ऋषी व्यास, लाला पाठक, नरेंद्र व्यास,पंकज पाठक सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे। आभार मनोज शर्मा ने व्यक्त किया।